कुछ स्थानीय पक्षी-3
प्रिय साथियों , पिछले दो भाग में आपने कुछ स्थानीय पक्षियों के बारे में पढ़ा होगा, और अगर नहीं पढ़ा तो कृपया उसे जरूर पढ़ें। आज एक और पक्षी के साथ तीसरी कड़ी लेकर आ रहा हूं और मुझे उम्मीद है आपको ये अवश्य अच्छा लगेगा। मैं अपने लेख के लिए जो तस्वीरें प्रयोग कर रहा हूं, वह मैंने स्वयं अपनी विभिन्न यात्राओं के दौरान ली हैं, और उनसे सम्बन्धित जानकारी मैं अपने अनुभव के आधार पर दे रहा हूं। इसलिए हो सकता है आपको कई चीजें खटक रही होंगी। मैं गूगल की तरह व्याख्या नहीं कर सकता और न ही अलग अलग कोणों से पक्षी की तस्वीर दिखा सकता हूं। पर वह मेरा उद्देश्य भी नहीं है। मैं तो केवल इतना ही चाहता हूं कि मेरे साथियों को पता चले कि अन्य अच्छी आदतों के साथ पक्षी दर्शन भी एक Hobby है जो तेजी से विकसित हो रही है। आज प्रसारण के अनगिनत माध्यमों से लोग इस क्षेत्र में क्रियाशील हैं। तो चलिए, शुरू करते हैं, आज के इस अंक में केवल एक ही पक्षी परिवार की बात करेंगे, क्योंकि पिछले अंक में मैंने वादा किया था कि एक ही प्रजाति के अलग अलग पक्षियों की बात करेंगे। ...